विक्टर राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित सचेत–परंपरा लाइव को लेकर शहर में उत्साह
चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित सचेत–परंपरा लाइव चैरिटेबल फंडरेजिंग म्यूज़िक इवेंट को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भव्य कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को होटल पद्मिनी, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसका आयोजन सीवीआरटी (Chittorgarh Victor Round Table) द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम को मिल रही भारी प्रतिक्रिया के चलते प्लैटिनम लाउंज की सभी टिकटें पूरी तरह से बिक चुकी हैं। वहीं, फैन पिट और गोल्ड लाउंज की टिकटें अभी उपलब्ध हैं और तेजी से बिक रही हैं, यह जानकारी आयोजकों ने दी।
कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण स्तर पर चल रही हैं। मंच सज्जा, साउंड, लाइटिंग तथा दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम के द्वार शाम 6:00 बजे से खोले जाएंगे।
इस संगीतमय संध्या को लेकर खासतौर पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे शहर में उत्सव जैसा माहौल बनने की संभावना है। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस यादगार संगीतमय शाम का आनंद लें और इस चैरिटेबल पहल का हिस्सा बनें।
What's Your Reaction?