60 वर्ष की आयु में अधिवक्ता बने गणेश लाल जाटोलिया, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
चित्तौड़गढ़ जिले के कांकरवा गांव निवासी एवं राजकीय पूर्व प्राचार्य गणेश लाल जाटोलिया ने 60 वर्ष की आयु में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 2025 को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया है।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के कांकरवा गांव निवासी एवं राजकीय पूर्व प्राचार्य गणेश लाल जाटोलिया ने 60 वर्ष की आयु में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 2025 को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है।
जाटोलिया ने बताया कि अधिवक्ता बनकर पीड़ित मानव की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से मिली। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों तक राजकीय सेवा दी है और सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अधिवक्ता बनने की इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने गणेश लाल जाटोलिया को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
What's Your Reaction?