पीसीसी सदस्य रामेश्वर बैरवा बने प्रतापगढ़ जिला प्रभारी
चित्तौड़गढ़ के पीसीसी सदस्य रामेश्वर बैरवा को गणेशलाल जाटोलिया के साथ प्रतापगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम, राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू, राजस्थान प्रभारी राष्ट्रीय समन्वयक राजेश सेरसिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं समन्वयक प्रभारी महेन्द्र बौद्ध के दिशा-निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ के पीसीसी सदस्य रामेश्वर बैरवा को गणेशलाल जाटोलिया के साथ प्रतापगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि रामेश्वर बैरवा के नेतृत्व में प्रतापगढ़ जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
What's Your Reaction?