कर्ज और प्रॉपर्टी में नुकसान से परेशान व्यापारी ने माही नदी में लगाई छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान

प्रॉपर्टी व्यवसाय में भारी नुकसान और आर्थिक दबाव के चलते मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी एक व्यापारी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में माही नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Jan 7, 2026 - 17:56
 0  139
कर्ज और प्रॉपर्टी में नुकसान से परेशान व्यापारी ने माही नदी में लगाई छलांग, पुलिस की तत्परता से बची जान

बांसवाड़ा | प्रॉपर्टी व्यवसाय में भारी नुकसान और आर्थिक दबाव के चलते मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी एक व्यापारी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में माही नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना मंगलवार रात लगभग 11 बजे बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र स्थित माही नदी के गेमन पुल की है।

आत्महत्या का प्रयास करने से पहले व्यापारी ने एक वीडियो बनाकर अपने 20 वर्षीय बेटे को भेजा, जिसमें उसने प्रॉपर्टी में हुए नुकसान, कर्ज और रोजमर्रा की आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए परिवार से माफी मांगी और पत्नी व परिजनों का ध्यान रखने की अपील की।

वीडियो प्राप्त होते ही बेटे ने तत्काल रतलाम (मध्य प्रदेश) पुलिस को सूचना दी। रतलाम पुलिस ने लोकेशन के आधार पर राजस्थान पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही आंबापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घने कोहरे, अंधेरे और ठंड के बावजूद पुलिस ने दो रेस्क्यू बोट की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से व्यापारी का मोबाइल फोन और जूते बरामद हुए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पुल से करीब 800 मीटर दूर व्यापारी को नदी के बीच बेसुध हालत में पाया, जिसका मुंह पानी से बाहर था।

आंबापुरा थाना प्रभारी श्री रमेश मीणा ने बताया कि व्यापारी को तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) पहुंचाया गया, जहां रात करीब 12 बजे उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय संतोष पुत्र मोहनलाल तेली रतलाम के मानक चौक क्षेत्र के निवासी हैं और प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आर्थिक या मानसिक तनाव की स्थिति में आत्मघाती कदम उठाने के बजाय परिवार, मित्रों या प्रशासन से मदद लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

lalit

9694063433
I'm lalit, a dedicated news editor with a keen eye for storytelling and a passion for staying ahead of the latest developments. Armed with a background in journalism and a knack for uncovering hidden gems of information, I strive to present news in an engaging and informative manner. Beyond the headlines, I'm an avid [Hobbies/Interests], and I believe that every story contributes to the rich tapestry of our world. Join me as we dive into the dynamic world of news and discover the stories that shape our lives.